उझानी में गरजें किसान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बदायूं कूच; कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव, डीएम को सोंपेगे मांगपत्र।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 5.40.12 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज बदायूं जिले में किसान आंदोलन तेज हो गया। उझानी से सैकड़ों किसानों का जत्था अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ।भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरबंस यादव पहलवान ने भगवा झंडा दिखाकर काफिले को हरी झंडी दिखाई। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसानों के रवाना होने से पूरे इलाके में किसान आंदोलन की चर्चा तेज है। इससे पहले एक गेस्ट हाउस में भगवान् बलराम की पूजा अर्चना की गई।हरबंश पहलवान ने बताया कि किसान कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपेंगे और प्रशासन के सामने अपनी अलग-अलग समस्याएं रखकर जल्द समाधान की मांग करेंगे।इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरबंश यादव ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का समय पर समाधान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि किसानों को लगातार अपनी मांगों के लिए अधिकारियों के सामने आवाज उठानी पड़ रही है। किसान संघ किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के सामने मजबूती से रखेगा।उन्होंने कहा किसान एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने को बदांयू के मालवीय आवास पर पहुंचेगा।ये हैं किसानों की 11 प्रमुख मांगें –
किसान सम्मान निधि को 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये किया जाए। खाद एवं बीज सही और समय पर मिले और उसके साथ कोई अनावश्यक सामग्री न दी जाए।
सरकारी जमीन पर भूमाफियों द्वारा कब्जा मुक्त कराना।
निजी पेड़ को काटने के लिए किसानों को परमीशन मिलने में सरलीकरण किया जाए।
गांवों में विद्युत की पुरानी जर्जर लाइन से बिजली की समस्या को सही करके सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की जाए।M.S.P. पर फसल खरीदे गए किसानों की सूची जारी की जाए क्योंकि सच्चाई में खरीद किसानों की नहीं हुई है। किसानों की फसल खरीद पर किसी प्रकार का बट्टा व कट्टा नहीं कटना चाहिए और M.S.P. के भाव पर खरीद हेतु जिम्मेदारी निश्चित होनी चाहिए।शेखूपुर शुगर मिल समय पर चालू हो और अतिशीघ्र किसानों को भुगतान हो। आलू पर 250 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी छूट दी जाए।
किसानों की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाया जाए।इन्ही मांगों को लेकर आज सेकंडों ट्रेक्टर ट्रोली से किसानों का रैला जिलाध्यक्ष हरबंश यादव के नेतृत्व में मालवीय आवास बदांयू को रवाना हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights