” उमंग एक पहचान’ ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 5.31.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी :- आज दिनांक 18.09.2028 को आदरणीया मुख्य विकास अधिकारी, महोदया बदायूं श्रीमती गामिनी सिंगला के बेसिक शिक्षा विभाग को एक नई पहचान देने को शुरू की गयी नई मुहिम उमंग कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्री प्रशान्त सिंह राठौर के दिशा निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केन्द्र हजतरगंज वि०क्षे० उझानी पर आयोजित किया गया। उमंग नाम के अनुरूप इस प्रतियोगिता में बच्चों उनके शिक्षकों एवं उनके अभिभावकों के मन में एक नई उमंग भरने का काम किया है। उमंग कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर पर कविता सुनाओं, कहानी सुनाओं एवं अंग्रेजी डिक्टेशन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करायी गयी तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर डिक्टेशन, भाषण, सामान्य ज्ञान एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में ब्लॉक उझानी के समस्त 11 न्याय पंचायतों एवं न०क्षे० उझानी के विद्यालयों में न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान विजेता छात्र/छात्राओं ने ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समी प्रारूपों को ए०आ०पी० श्री संजीव गंगवार श्री शमीउददीन, श्रीमती मोनिका, श्रीमती शीला बैस ने तैयार किया व निष्पक्ष रूप से प्रतियोगिता करायी।प्राथमिक स्तर परिणाम
बाल कविता प्रतियोगिता हिंदी
प्रथम: इल्मा प्रा वि बसंतनगरबाल कविता प्रतियोगिता (अंग्रेजी):
सृष्टि, प्रा वि गुनौरा वाजिदपुरसामान्य ज्ञान कक्षा 4: यश, संवि वि ज्योरा पारवाला
सामान्य ज्ञान कक्षा 5: कनिष्क, प्रा वि गुलड़िया नगला
सामान्य ज्ञान कक्षा 6: शिव रतन, संवि वि सरसौली
सामान्य ज्ञान कक्षा 7: पंकज, उच्च प्राथमिक विद्यालय जजपुरा
सामान्य ज्ञान कक्षा 8: अल्का, उच्च प्राथमिक विद्यालय संजरपुर
डिक्टेशन उच्च प्राथमिक स्तर: आराध्या, संवि वि बरा मालदेव
भाषण प्रतियोगिता हिंदी: विजय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरहरपुर
भाषण प्रतियोगिता अंग्रेजी: संध्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटला दौलतसभी विजेता बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी उझानी श्री प्रशान्त सिंह राठौर द्वारा पुरस्कृत किया गया। तथा सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण दिया गया। सभी के जलपान व भोजन की व्यवस्था भी की गयी।
सभी व्यवस्थाओं में न्याय पंचायत अहिरवारा प्रभारी श्री निखिल जैन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
आदरणीया मुख्य विकास अधिकारी महोदया श्रीमती गामिनी सिंगला की इस नई पहल ने बच्चों में एक नई प्रतिभा का जन्म दिया है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी, उझानी श्री प्रशान्त सिंह राठौर ने इस उमंग कार्यक्रम में सभी शिक्षकों से बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों को अग्रेजी माध्यम के विद्यालयों से उच्च स्तर का बताया तथा सभी शिक्षकों को समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगितायें विद्यालय में कराने के निर्देश दिये। जिससे बेसिक शिक्षा परिवार को एक नई पहचान मिल सके।
कार्यक्रम में श्री अरविन्द दीक्षित् श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री मुकेश कुमार श्री शिव कुमार, श्री रामकिशोर पाल श्रीमती वीरवाला, श्रीमती रेनू अग्रवाल, श्रीमती सना रियाज श्री संतोष उपाध्याय, श्री आमिर फारूक, श्री गिरवर सिंह, श्री मोहित कुमार श्री संतोष कुमार श्री कुलदीप यादव एवं समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights