उझानी :- आज दिनाँक18/09/26 को एक भव्य गणेश विसर्जन यात्रा नगर के बिल्सी रोड़ पठान टोला निवासी बर्तन विक्रेता संजय साहू के आवास से प्रारम्भ होकर बिल्सी रोड़, घन्टाघर चौराहे, कछला रोड़ होती हुई कछला गंगा घाट पर पहुंची जहाँ भक्तों ने पहले गजानन संग गुलाल से होली खेली फिर पूजन कर आरती की। घाट पर ही भूविसर्जन से पहले गणेश प्रतिमाओं को स्नान कराया गया। शोभायात्रा में भक्तगण गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ, गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया आदि गगनभेदी नारे लगाते हुए भक्ति मय पद यात्रा कर रहे थे ।इस विसर्जन यात्रा में संजय साहू,रोहित साहू,मोहित साहू,वेद प्रकाश साहू, शुशील साहू, उधोगपति संजीव साहू,नितिन साहू,जयदीप सक्सेना उर्फ दीपू, हरिनारायण अदलक्खा, पण्डित मुन्ना लाल शर्मा, अनीता साहू,प्रभा साहू,कंचन साहू,मीना साहू सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे !