बरेली । 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वा जनसेवा वा सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर ,सेवा संकल्प अभियान देश भर में भाजपा दुआरा चलाया गया है,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सेवा संकल्प अभियान महानगर संयोजक शानू काज़मी, व अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा से हरप्रीत सिंह गोलू ने महानगर में डिस्टिक हॉस्पिटल परिसर जक्शन रोडवेज़ कैंट चौपुला, नवलटी आदि जगहों पर लोगों को फल वा बिस्कुट आदि वितरण किये,इसके अलावा गौ सेवा भी की कई और गाय को भी केले बिस्कुट आदि खिलाये, अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम भाजपा नेता शानू काज़मी ने स्वालेंगर स्थित शिया कर्बला में चिरागा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की दुआ की,और अपने ज़ख़ीरा स्थित निवास पर भी चिरागा किया,शानू काज़मी ने कहा नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री सदियों में जन्म लेते है हमें उन पर गर्व उन्होंने हमारे देश को मज़बूत बनाने का काम किया,हरप्रीत सिंह गोलू ने कहा हम आगे भी सेवा कार्य करते रहेंगे,इस अभियान के अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा महानगर संयोजक शानू काज़मी ने बताया ये अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा हम प्रतिदिन सेवा संकल्प कार्य करेंगे,समाज सेवी भाजपा से बूथ अध्यक्ष अज़ादार काज़मी भी चिरागा करने वालो में शामिल रहे।हरप्रीत सिंह गोलू ने बताया गुरुद्वारा सुभाष नगर मे भी देश के प्रधान मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु के लिए अरदास भी करी गयी।