बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बरेली के जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण दृश्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में लोगों ने रुचि के साथ विभिन्न चित्रों और जानकारियों को देखा।कार्यक्रम के दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। शाम के समय परिसर में लेजर लाइट का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने कार्यक्रम में आकर्षण बना रहा ।इस अवसर पर मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का गौरव बताते हुए उनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी। वहीं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक पल है और इसे उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था और आज वे अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं।