बरेली। स्वच्छता, जनभागीदारी एवं स्वच्छ बरेली छावनी के संकल्प के साथ बरेली छावनी परिषद कार्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ पखवाड़े का शुभारंभ श्री छत्रपाल सिंह गंगवार जी माननीय सांसद, बरेली लोकसभा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा प्रत्येक नागरिक से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।डॉ. तनु जैन, CEO, छावनी परिषद बरेली द्वारा अवगत कराया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें, गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखें, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ बरेली का निर्माण केवल सफाई से नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति हमारी आदतों, जिम्मेदारी और जनभागीदारी से होगा।” छावनी परिषद द्वारा पखवाड़े के दौरान स्वच्छता जागरूकता, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, जनसंवाद, स्वच्छता गतिविधियों तथा नागरिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।