एसआरएमएस रिद्धिमा में हुआ जायंट्स सिंगिंग स्टार प्रतियोगिता का फाइनल
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में आयोजित जायंट्स सिंगिंग स्टार प्रतियोगिता का खिताब केसीएमटी की छात्रा मिष्टी शुक्ला ने जीता। पहली जायंट्स सिंगिंग स्टार बनी मिष्टी शुक्ला को इसके लिए विनर ट्राफी के साथ 31 हजार का कैश प्राइज हासिल हुआ। इन्वर्टिस की छात्रा पुरस्कृति फर्स्ट रनर अप रहीं। पुरस्कृति को ट्राफी के साथ 21000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। सेकेंड रनर अप रहने वाले महाराजा अग्रसेन कालेज के छात्र अजय शंकर को ट्राफी के साथ पुरस्कार के रूप में 15000 रुपये नकद प्रदान किए गए। जायंट्स सिंगिंग स्टार प्रतियोगिता के दोनों सांत्वना पुरस्कार के लिए इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज की छात्रा मुस्कान गुप्ता और यशी गंगवार ने चुना गया। इसके लिए दोनों को ट्राफी के साथ दस- दस हजार रुपये हासिल हुए। सभी विजेताओं को एसआरएमएस ट्रस्ट संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी ने ट्राफी, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार प्रदान किए।
जायंट्स वीक 2026 समारोह मना रहे जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली की ओर सिंगिंग प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एसआरएमएस रिद्धिमा में गुरुवार शाम जायंट्स सिंगिंग स्टार प्रतियोगिता का आयोजन गया। जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली के अध्यक्ष अभय जसोरिया ने बताया कि इसके लिए 160 से ज्यादा प्रतियोगियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 14-15 सितंबर 2026 को रिद्धिमा में हुए आडिशन के लिए 148 प्रतियोगी पहुंचे। निर्णायक मंडल में शामिल डा.रीता शर्मा,सात्विक मिश्रा, अवधेश कुमार गोस्वामी, विशाल सक्सेना ने 22 प्रतियोगियों को शार्टलिस्ट किया। गुरुवार (17 सितंबर 2026) शाम फाइनल मुकाबला आरंभ हुआ। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने खूबसूरती के साथ बेहतरीन गायकी का नमूना पेश किया। अंत में निर्णायक मंडल और आडियंस की आनलाइन वोटिंग में विजेताओं का चयन किया गया। जिसमें ‘कहां हो तुम चले आओ’ गाने को खूबसूरत अंदाज में गाने वाली केसीएमटी की छात्रा मिष्टी शुक्ला पहली जायंट्स सिंगिंग स्टार बनीं। ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ को अपने स्वर देने वाली इन्वर्टिस की छात्रा पुरस्कृति फर्स्ट रनर अप रहीं। जबकि ‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाय के’ को अपने अलग अंदाज में गाने के लिए महाराजा अग्रसेन कालेज के छात्र अजय शंकर सेकेंड रनर अप चुने गए। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज की छात्रा मुस्कान गुप्ता और यशी गंगवार को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। मुस्कान ने ‘एक राधा एक मीरा दोनों ने’ और यशी ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ को बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन पुनीत सक्सेना ने किया। जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली के डायरेक्टर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति ने विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर असित महेश्वरी, रमेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अनुज सिंघल, मोहित अग्रवाल, डा.राजीव गोयल, डा.ऋतु गोयल, अमृता अग्रवाल, अजय जसोरिया, अश्वनी खंडेलवाल, राहुल खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, मनीष खंडेलवाल, ऋचा मूर्ति, स्वाति खंडेलवाल, सुबोध अग्रवाल, रोली अग्रवाल, अंकिता सक्सेना, अंशुमा अग्रवाल, राजीव सिंघल मौजूद रहे।
















































































