बरेली । थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अंजनी में सुबह तेज आई आंधी से गांव में पड़ोसी की कच्ची दीवार गिर जाने से तीन लोग दब गए जिसमें दो की मौत हो गई एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।शिवानी ने बताया सुबह तेज रफ्तार से आंधी और पानी आया था उस समय पानी से बचने के लिए 4 वर्षीय रिया पुत्री फूलसिंह , 60 वर्षीय सुदामा पत्नी पूरनलाल और 4 वर्षीय राजा पुत्र राजाराम तीनों बैठे थे आंधी तेज चल रही थी तभी पड़ोस की कच्ची दीवार भरभरा कर इनके ऊपर गिर गई सुदामा और राजा की मौत हो गई रिया गंभीर रूप से घायल हो गई परिवार वाले रामनगर सीएचसी रामनगर लेकर पहुंचे रिया की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उपचार के लिए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया , रिया का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा। बही दूसरी घटना में थाना सी बी गंज क्षेत्र के गांव वल्ला कोठा में गणेशी देवी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके पति कृष्ण पाल औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करता है।सुबह आंधी से दीवार महिला के ऊपर गिर जाने से महिला गणेशी पत्नी कृष्णपाल की मौत हो गई मौत के बाद परिवार में रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा । जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि आज सुबह आई तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर दीवार गिरने की दुखद घटना हुई है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि पास में मौजूद बच्चे घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मैंने खुद अस्पताल जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का जायजा लिया है और डॉक्टरों की टीम से बात की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और नियमानुसार हर संभव सहायता व मुआवजा प्रदान किया जाएगा।