आसफपुर के 18 शिक्षकों के ग्रेड पे विसंगति मामले में घिरे कनिष्ठ सहायक पर कार्रवाई की मांग तेज़

WhatsApp Image 2026-09-17 at 5.02.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


​बदायूॅ। जनपद के विकास क्षेत्र आसफपुर में 18 शिक्षकों के ग्रेड वेतन में विसंगति के आरोपी कनिष्ठ सहायक पर 18 सितंबर तक कार्रवाई न होने पर 19 सितंबर को बीएसए कार्यालय में प्रस्तावित धरना के अल्टीमेटम के बाद वित्त एवं लेखाधिकारी ने संघ पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। इसके क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल लेखाधिकारी कार्यालय पहुंचा। वार्ता के दौरान संजीव शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि गंभीर गड़बड़ी के बावजूद अब तक आरोपी कनिष्ठ सहायक पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो 19 सितंबर को जिले भर के शिक्षक और शिक्षक प्रतिनिधि बीएसए कार्यालय पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे। दूसरी ओर, वार्ता में मौजूद प्रभारी लेखा अधिकारी दिनेश शर्मा ने शिक्षक संगठन से 19 सितंबर के प्रस्तावित धरने को स्थगित करने का अनुरोध किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन की मांग को देखते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया जा रहा है।​इस पर जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने स्पष्ट किया कि जांच कमेटी का गठन बिना किसी देरी के तुरंत किया जाए। और जांच कमेटी एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे और भ्रष्टाचार में संलिप्त कनिष्ठ सहायक पर कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन एक बड़े जन-आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग की होगी।इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, हरीश यादव, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, समरेर ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जगत डॉ0 पंकज पाठक, मंत्री अमित यादव, वजीरगंज मंत्री सलमान खान, उसावा कोषाध्यक्ष योगेश शाक्य, मो0 रानू खान, मो0 अराफात खान, वैभव श्रोत्रिय, आयुष भारद्वाज समेत तमाम शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights