उझानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी में बृहस्पतिवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा महोत्सव के रूप में मनाई गई। पूरा अस्पताल परिसर फूल-मालाओं और रोशनी से सजाया गया था। सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा केंद्र गूंज उठा।सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हवन किया गया। सभी कर्मचारियों ने एक साथ हाथ जोड़कर अस्पताल की सुख-समृद्धि, मरीजों के जल्द स्वस्थ होने और कार्य में कुशलता की कामना की।इस भव्य आयोजन में संजय प्रसाद, गिरीराज किशोर, पूर्णेन्दु कुमार सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश चंद्र सक्सेना, मुनेश कुमार सहित समस्त स्टाफ और गार्ड कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में अपने कौशल का योगदान देने का संकल्प लिया।