एमएलसी बागीश पाठक के सतत प्रयास रंग लाए, बिसौली बाईपास वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल
बदायूं। बिसौली क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बाईपास परियोजना को लेकर बड़ी उपलब्धि सामने आई है। लंबे समय से क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर लगातार प्रयासरत रहे विधान परिषद सदस्य बागीश पाठक के प्रयासों से बिसौली बाईपास का निर्माण वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।बताया जाता है कि एमएलसी बागीश पाठक ने बिसौली बाईपास के निर्माण को लेकर कई बार शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी की। उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी दो-तीन अवसरों पर भेंट कर इस परियोजना की आवश्यकता से अवगत कराया तथा संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष भी लगातार विषय उठाया। उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को कार्ययोजना में स्थान मिल गया है।एमएलसी बागीश पाठक ने कहा कि बिसौली बाईपास बनने से नगर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी, आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नया आयाम प्राप्त होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शासन स्तर से इस परियोजना को शीघ्र ही प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्राप्त होगी, जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त होगा।उन्होंने बिसौली की देवतुल्य जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। क्षेत्र के विकास, जनहित और जनसुविधाओं से जुड़े प्रत्येक विषय पर वे आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। बिसौली बाईपास का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा और वर्षों पुरानी जनता की मांग को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।एमएलसी बागीश पाठक ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र ही प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की जाएगी, जिसके उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त होगा।
















































































