उझानी (बदायूँ)कोतवाली पुलिस ने सट्टा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ADS सिनेमा के पास अंधेरे में आड़ लेकर सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ लिया।पुलिस के मुताबिक शनिवार रात 11 बजे सबइंस्पेक्टर प्रवीण चौहान टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि जावेद की दुकान के पास दो लड़के सफेद शर्ट पहन कर जोर-जोर से एक लगाओ-नब्बे पाओ चिल्ला कर पर्ची काट रहे हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को दबोचा। पूछताछ में नाम असरफ पुत्र इसरत और अमन गाजी पुत्र फकरे निवासी गद्दीटोला,उझानी को पकड लिया।तलाशी में पुलिस को कुल 25 सट्टा पर्चियां, एक डॉट पेन और 1930 रुपये नकद मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 13 G जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है। विवेचना SI कैलाश चंद्र को सौंपी गई है।