बरेली। रामनगर स्थित बीआरसी कार्यालय में सोमवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ शिक्षक राघवेंद्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, अक्षय कुमार, आलोक कुमार, खालिद अली खान, कैलाश बाबू, सुनील दीक्षित सहित ब्लॉक के अनेक गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि रामनगर ब्लॉक भौगोलिक दृष्टि से दूरस्थ है, लेकिन यहां के सभी शिक्षक आपसी एकता और सहयोग की भावना के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।