अक़ीदत एहतराम के साथ दरगाह शाहदाना वली पर बटा शर्बत
बरेली । कुतुबे ए बरेली हज़रत शाहदाना वली रहमतुल्लाह अल्हे के उर्स के दूसरे दिन आस्ताने पर बाद नमाज ए फजर तिलावते कुरान ए पाक से शुरूआत हुई । मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने सलातो सलाम का नजराना मज़ारे मुबारक पर पेश किया,बाद नमाज़े असर चक नवादा से महबूब साबरी, खलीफा ए अली शाह मिया,सज़्ज़ादा नशीन साबिर ए पाक, मरहूम अब्दुल करीम के निवास से शहजादा ए तहसीन मिल्लत हज़रत सूफी रिज़वान मियाँ,की सरपरस्ती हाजी फुरकान साहब के निवास पर फतह हुई गागर में शामिल अब्दुल वाज़िद खा नूरी,सूफी रिज़वान रज़ा खा नूरी,वसी अहमद वारसी,मिर्ज़ा मुकर्रम बेग,गुल्लन खा,मिर्ज़ा शाहाब बेग,उस्मान अल्वी, यूसुफ इब्राहिम सहित सभी की दस्तारबन्दी की जुलूस ए गगर अपने परंपरागत मार्गो से चुंगी काकर टोला शाहदाना दादू कुआं होता हुआ दरगाह पहुंचा,अन्य स्थानों पर जुलूस का इस्तकबाल हुआ,दरगाह पर मुतवल्ली अब्दुल वाज़िब खा बब्बू मिया ने जुलूस ए गागर में शामिल लोगों की दस्तारबंदी कर लगर का तबरुक तस्किम किया गया,इसी कड़ी में नबीरे ए आला हजरत दरगह ताजुशरिया के सज़्ज़ादा नशीन मुफ़्ती मोहम्मद असजद रज़ा कादरी की ओर से मीडिया प्रभारी सामरान रज़ा मोइन रज़ा सय्यदा साहब ने उर्स ए शाहदाना वली में दरगह पर चादर पोषी व गुल पोषी कर हिंदुस्तान में अमनो अमन भाई चारे सलामती खुशाली के लिए खुसूसी दुआये कीरात 9 बजे दूरदराज से आये उलेमा इकराम खुसूसी खिताब मुफ़्ती हसनैन मंजूरी साहब किबला शायरे इस्लाम सईद अख़्तर जोखनपुरी सुआले रज़ा वारसी मौलाना आला उद्दीन साहब ने सरकार गौसे पाक ख्वाजा गरीब नवाज वारिस ए पाक साबिर ए पाक सरकार शाहदाना वली की करामातों को बयाँ करते हुए रूहानी जिंदगी पर रोशनी डाली देर रात 138, बजे हुजूर मुफ्ती आजम हिन्द के कुल शरीफ की फतह के बाद हिंदुस्तान में अमनो अमान वा भाईचारे के लिए खुसूसी दुआ हुईउर्स की व्यवस्था देखने वालों में मुख्य रूप से,युसूफ इब्राहिम,वसी अहमद वारसी,गफूर पहलवान,मिर्ज़ा शाहाब बेग,गुल्लन खा,अकरम वारसी,मौलाना आला उद्दीन साहब,अब्दुल सलाम रज़ा,रौनक साबरी,नईम साबरी, ताज़ीम साबरी,नाज़िम साबरी,अजर साबरी, कासिम साबरी,अली हैदर, ज़र्दब साबरी, बुरा,जावेद खा,आदि सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे ,मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया 15,सितम्बर को रात 9:00 बजे से महफिले ए समा का प्रोग्राम होगा जो देर रात तक चलेगा।
















































































