मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 को, नहीं लगेगा सूतक

December 13, 2020By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को सोमवती अमावस्या के दिन लगेगा। 15 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 30 नवंबर को पूर्णिमा उपछाया चंद्रमा ग्रहण लगा था। मार्गशीर्ष की अमावस्या पर खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगेगा। शाम 7:03 बजे से रात 12: 23 बजे पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग पांच घंटे 20 मिनट रहेगी। यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान सूर्य की आराधना करनी चाहिए। हालांकि, यह भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में न तो धार्मिक विधान मान्य होंगे न ही सूतक का मान होगा। सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से नजर आएगा। आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि सूतक काल मान्य न होने की वजह से मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और न ही पूजा-पाठ वर्जित होगा। ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप दान कर सकते हैं। ग्रहणकाल के बाद गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण कर लें। अगले दिन तांबा, गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र और तांबे की कोई वस्तु दान कर सकते हैं।

खरमास 16 से, बंद होंगे शादी-विवाह

यदि आप शादी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। 15 दिसंबर के बाद आपको शादी का इंतजार करना पड़ेगा। शादी के मुहूर्त खत्म होने वाले हैं। 25 नवंबर से शुरू हुई सहालग एक बार फिर बंद होने वाली है। 16 दिसंबर से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से खरमास लग जाएगा। 14 जनवरी तक खरमास रहेगा और विवाह के मुहूर्त बंद हो जाएंगे। आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि 19 जनवरी से 15 फरवरी तक 27 दिन गुरु तारा अस्त हो जाएगा। शुक्र 17 फरवरी से 17 अप्रैल तक 60 दिन शुक्र तारा अस्त रहेगा। इसकी वजह से 18 जनवरी को एक विवाह मुहूर्त है। फरवरी व मार्च विवाह के कोई मुहूर्त नहीं है। 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन खरमास रहेगा, जिसके कारण विवाह आदि कार्य नहीं होंगे। 22 अप्रैल 2021 से विवाह शुरू होगा।

अगले साल शादी के मुख्य मुहूर्त

अप्रैल- 22, 24, 25, 26,  27, 28, 29 व 30।

मई- 1, 2, 7, 8, 9 ,13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 29 व 30।

जून-  3, 4, 5, 16, 19, 20, 22, 23 व  24

जुलाई- 1, 2, 7, 13 व 15। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights