महिला केयरटेकरों के उत्पीड़न और मानदेय संकट पर भड़की अंबेडकर जस्टिस पार्टी, जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Image 2026-09-14 at 4.34.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली।।। बिसौली और आसफपुर विकासखंड क्षेत्र के सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत महिला केयरटेकरों के उत्पीड़न और मानदेय भुगतान का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि महीनों तक काम करने के बावजूद कई महिला केयरटेकरों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। वहीं समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के पास पहुंचने पर उन्हें कथित तौर पर यह कहकर टाल दिया जाता है कि मामला समूह से संबंधित है। इससे पीड़ित महिलाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
महिला केयरटेकरों की समस्याओं को लेकर अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बीधा नगल स्थित सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर पिंकी श्रीवास्तव की कथित बर्खास्तगी का मामला प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी का कहना है कि 22 जून 2026 को हुए धरने के बाद प्रशासन की ओर से पिंकी को पुनः बहाल करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कार्यालय स्तर पर मामले को लंबित रखा गया है।
पार्टी के अनुसार, महिला केयरटेकरों के उत्पीड़न के विरोध में 22 अगस्त 2026 को भी धरना दिया गया था। इसमें बिसौली क्षेत्र की महिला केयरटेकर संजना देवी, स्वरूपपुर की केयरटेकर, गंदरीली की आशा देवी, चानी रायपुर की शीतल देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हुई थीं।इसी बीच ग्राम पंचायत करारे की केयरटेकर लक्ष्मी देवी का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि समूह की ओर से उनसे सामुदायिक शौचालय की चाबी जबरन ले ली गई। पार्टी ने चाबी वापस दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में सभी प्रभावित महिला केयरटेकरों का बकाया मानदेय उनके खातों में तत्काल भेजने, पिंकी श्रीवास्तव को बहाल करने तथा लक्ष्मी देवी को चाबी वापस दिलाने की मांग की गई है। अंबेडकर जस्टिस पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी जिला मुख्यालय पर बड़ा धरना-प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने कहा कि इसके बाद आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights