बदायूँ में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा के साथ 23वें गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Screenshot 2026-09-14 174826
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से आयोजित 23वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह भगवान गणेश की आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इससे पूर्व भगवान श्री गणेश का भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में विधिवत स्वागत किया गया। आज वेद मंत्रों के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भगवान गणेश की आकर्षक झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए भोले धाम पहुंची। शोभायात्रा में नगर के विभिन्न मोहल्लों से भगवान श्री गणेश की झांकियां शामिल हुईं।
शोभायात्रा में काली अखाड़ा के कलाकारों ने अपने करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं डीजे पर बज रहे भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। भगवान श्री गणेश की झांकी के साथ कथावाचक साध्वी मनुप्रिया भी रथ पर सवार होकर चल रही थीं। रथ का संचालन श्री गणेश सेवा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय ने स्वयं किया।
शोभायात्रा में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और श्री गणेश सेवा मंडल के सदस्यों ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश की झांकी का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से आयोजन में श्रीमती दीपमाला गोयल, कृष्णा कश्यप, इंदू सक्सेना, सीमा राठौर, सरोज यादव, अर्चना गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुनील वार्ष्णेय, रामेश्वर दयाल, संतोष गुप्ता, राहुल राठौर, रोहित गुप्ता जानू, मनोज गुप्ता, चंद्र प्रकाश, नितेश वार्ष्णेय, लक्ष्मी आदि का विशेष सहयोग रहा। संस्था की ओर से यह जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights