किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ, बदायूँ द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।संगठन के जिलाध्यक्ष हरवंश यादव पहलवान ने बताया कि दिनांक 18 सितंबर को सुबह 11:00 बजे सभी किसान साथी भगवान दास पैलेस पर एकत्रित होकर भगवान बलराम जयंती मनाएंगे। उसके बाद सभी किसान मालवीय आवास, बदायूँ पर शांतिपूर्ण धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे।उन्होंने सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है।भारतीय किसान संघ इन 11 सूत्रीय मुख्य मांगों को लेकर मालवीय आवास पर 18 सितंबर को बलराम जयंती पर धरना-प्रदर्शन करेगा- जिलाध्यक्ष हरवंश पहलवान का कहना है कि किसान सम्मान निधि को 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये किया जाए। खाद एवं बीज सही और समय पर मिले और उसके साथ कोई अनावश्यक सामग्री न दी जाए। सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त कराया जाए।निजी पेड़ को काटने के लिए सरलीकरण किया जाए। विद्युत की पुरानी जर्जर लाइन को सही करके सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की जाए। M.S.P. पर फसल खरीदे गए किसानों की सूची जारी की जाए, क्योंकि सच्चाई में खरीद किसानों की नहीं हुई है। किसानों की फसल खरीद पर किसी प्रकार का बट्टा व कट्टा नहीं कटना चाहिए। M.S.P. के भाव पर खरीद हेतु जिम्मेदारी निश्चित होनी चाहिए।शेखूपुर शुगर मिल समय पर चालू की जाए और अतिशीघ्र किसानों को भुगतान किया जाए।आलू पर 250 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी छूट दी जाए। सर्किल रेट बढ़ाया जाए।