सनातन संस्कृति के रंग में रंगा राजमहल गार्डन, गणेशोत्सव, जन्माष्टमी और डांडिया ने बांधा समां

WhatsApp Image 2026-09-14 at 12.39.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के राजमहल गार्डन में ब्राह्मण महिला जागृति मंच की ओर से गणेश चतुर्थी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डांडिया उत्सव का भव्य सांस्कृतिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक समरसता की मनोहारी झलक देखने को मिली। महिलाओं, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ बदायूं की पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में मातृशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।विशिष्ट अतिथि समाजसेविका श्रीमती बिमलेश गुप्ता एवं बदायूं नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने आयोजन की सराहना करते हुए ब्राह्मण महिला जागृति मंच की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में भगवान श्रीगणेश एवं श्रीकृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन और डांडिया ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा राजमहल गार्डन भक्तिमय और उत्सवमय वातावरण में रंग गया।इस दौरान ब्राह्मण महिला जागृति मंच की संरक्षिकाओं के रूप में मंजुल संघधार, मीनू राज, संगीता पांडे, डॉ. मधु गौतम, रजनी मिश्रा एवं मधु शर्मा का चयन किया गया। सभी नवमनोनीत संरक्षिकाओं को अतिथियों ने पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना की।मंच की वरिष्ठ सदस्य सलोनी शुचि पाठक ने सभी अतिथियों, मातृशक्ति और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंच का उद्देश्य सनातन संस्कृति, भारतीय संस्कारों और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाजहित और संस्कृति संरक्षण के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर सुनीति उपाध्याय, माला पारसर, पारुल वशिष्ठ, चारु संघधार, नीलिमा भारद्वाज, तनु श्रोत्रिय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights