माहौर वैश्य महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता और उत्थान पर मंथन किया गया

WhatsApp Image 2026-09-14 at 11.54.23 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवलाल गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज में आपसी एकता एवं भाईचारा बढ़ाने तथा युवाओं और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय के. गुप्ता ने कहा कि माहौर वैश्य समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और संगठित शक्ति है। समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़कर आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए मजबूत और सक्रिय संगठन जरूरी है।प्रदेश महामंत्री अरविंद गुप्ता ने कहा कि समाज की प्रगति केवल आर्थिक मजबूती से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संभव है। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।
जिला अध्यक्ष संतोष मोहन गुप्ता ने कहा कि आपसी समन्वय और भाईचारे को बढ़ाना संगठन की प्राथमिकता है। जिला स्तर पर समाज के परिवारों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों को भी विस्तार दिया जाएगा।संरक्षक राजीव गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में होती है। वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा को साथ लेकर माहौर वैश्य समाज को सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। नई पीढ़ी को संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन के विस्तार और अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर डॉ. संजीव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, एडवोकेट संजीव गुप्ता, अवधेश गुप्ता, नरेश पाल गुप्ता, विनय गुप्ता, के.एल. गुप्ता, वेद भानु आर्य, देवेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, रजत कुमार गुप्ता, अंश गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, डॉ. सुशील गुप्ता, मनीष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अरुण-महाजन गुप्ता, अनिल गुप्ता, के.बी. गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, अमित महाजन, मयंक गुप्ता, डॉ. वैभव गुप्ता, डॉ. कौशल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights