सरकारी विभागों से त्रस्त व्यापारियों की आबाज बनेगा व्यापार मंडल

WhatsApp Image 2026-09-12 at 12.16.58 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समिति रजिस्टर्ड बरेली की कोर कमेटी की मीटिंग एक होटल में आयोजित की गई मीटिंग की अध्यक्षता अध्यक्ष नवीन अग्रवाल व संचालन महामंत्री सुदेश अग्रवाल द्वारा किया गया सर्वप्रथम भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा प्रारंभ की गई प्रांतीय महामंत्री श्री पवन अरोड़ा द्वारा नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई गई आज व्यापार मंडल में शरद शुक्ला, हिमांशु अग्रवाल, रमेश चंद्र एडवोकेट,हरिओम राठौर, ज्ञानेंद्र गुप्ता, विकास मेहरोत्रा ,अभिनव कटरु, राकेश सिंह, निकुंज मित्तल, जितेंद्र अग्रवाल, संदीप महेश्वरी, मयूरेश अग्रवाल , राहुल अग्रवाल , सुनील शर्मा , नवीन जी पवन अग्रवाल सी ऐ ,राकेश सिंह,जितेंद्र अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, सुबोध गुप्ता आदि प्रतिष्ठित व्यापारियों को शामिल किया गया
फूल मालाओं के साथ नए सदस्यों का स्वागत किया और अपने व्यापार मंडल में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की आज का मुख्य विषय और चर्चा यह रही कि प्रायः देखने में आता है कि हमारे व्यापारी विभागों के चक्कर काटते रहते हैं लेकिन उनकी समस्याओं का हल नहीं हो पाता हैं औऱ व्यापारी महीनों परेशान रहता हैं ऐसे व्यापारियों की मदद को हमारा व्यापार मंडल आगे आकर कार्य करेगा ऐसे व्यापारी जो सरकारी विभागों से त्रस्त हैं हम उनकी मदद करेंगे उनकी समस्याओं को अपने पास एकत्रित करेंगे और जिस विभाग की समस्या होगी उसे उस विभाग में अपने व्यापार मंडल के लेटर पैड पर समस्या लिखकर समस्या का शीघ्र हल करने का प्रयास कराया जाएगा
मीटिंग में हाल ही में हुई भीषण बारिश पर हुए व्यापारियों के नुकसान पर समीक्षा की गयी और मांग की गयी की जिन लघु व्यापारियों का नुक़सान हुआ है उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए आज की मीटिंग में कोषाध्यक्ष राजकमल भसीन , मीडिया प्रभारी पंकज रोहतगी,जिला महामंत्री अल वकील, मंडल महामंत्री संजीव अग्रवाल संजू जिला कोषाध्यक्ष तनुज अग्रवाल मंडल युवा अध्यक्ष सचिन गुप्ता संगठन महामंत्री नीलेश अग्रवाल संयुक्त महामंत्री दुर्गेश गुप्ता महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल महानगर जिला युवा अध्यक्ष अतुल अग्रवाल मनीष चंडोक, मनीष मेहरोत्रा, मनमोहन अत्री ,मोहित जुनेजा मुकेश प्रजापति मनीष अग्रवाल ओकाया वाले, सुरेंद्र रस्तोगी मनोज रस्तोगी दिनेश रस्तोगी रजतअग्रवाल दिनेश वर्माआदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights