शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपे ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-09-11 at 2.30.55 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, जनपद बदायूं के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी एवं सहसंयोजक प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में करीब 200 शिक्षकों ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए ज्ञापन में महासंघ ने उच्च न्यायालय के आदेश संख्या 652/2024, त्रिपुरारी दुबे एवं अन्य के क्रम में संबंधित शिक्षकों को एरियर सहित वेतन भुगतान कराए जाने की मांग की। महासंघ ने कहा कि जनपद में विभिन्न याचिकाओं के माध्यम से शिक्षकों द्वारा उठाए गए मामलों में उच्च न्यायालय ने एरियर सहित वेतन भुगतान के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद निर्धारित समय में आदेशों का अनुपालन न होने के कारण संबंधित शिक्षकों को दोबारा अवमानना याचिकाएं दाखिल करनी पड़ी हैं।महासंघ ने मांग की कि न्यायालय के आदेशों का शीघ्र अनुपालन कर संबंधित शिक्षकों को एरियर सहित वेतन का भुगतान शुरू कराया जाए। साथ ही वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) को दिए ज्ञापन में परिषदीय शिक्षकों के विभिन्न लंबित देयकों का तत्काल भुगतान कराने की मांग की गई।ज्ञापन में अगस्त 2026 के वेतन भुगतान में देरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। महासंघ ने कहा कि पिछले वर्षों में शिक्षकों का वेतन सामान्यतः माह की पहली से पांचवीं तारीख के बीच मिल जाता था, जबकि पिछले एक वर्ष से पहली तारीख को वेतन मिलने की व्यवस्था रही है। ऐसे में समय से वेतन उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, ताकि शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।महासंघ ने लंबित एरियर की करीब 20 पृष्ठों की सूची भी वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपते हुए अगले एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित एरियर का भुगतान कराने की अपेक्षा जताई। इसके अलावा स्वीकृत चयन वेतनमान का वेतन निर्धारण कर इसी माह सभी लंबित प्रकरण समाप्त करने का अनुरोध किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ तो वह धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विभिन्न ब्लॉकों से संबंधित चयन वेतनमान की लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की गई। महासंघ ने जनपद के सभी 15 ब्लॉकों से संबंधित चयन वेतनमान की सूची भी ज्ञापन के साथ उपलब्ध कराई, ताकि पात्र शिक्षकों को इसका लाभ मिल सके।महासंघ ने शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं समय से पूर्ण कराने, रसोइयों के मानदेय का समयबद्ध भुगतान, विद्यालयों में खाद्यान्न का समुचित मात्रा में आवंटन समेत अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की। इस दौरान अधिकारियों से समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण को लेकर वार्ता हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights