उझानी। नगर के एपीम पीजी कालेज के प्रवक्ता डॉक्टर त्रिवेंद्र सिंह की नवीन साहित्य महिलाएं,सुरक्षा एवं रोजगार पुस्तक का बदायूं जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विमोचन किया। डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने अपनी पुस्तक सुरक्षा एवं रोजगार में भारतीय महिलाओं को रोजगार एवं सुरक्षा के व्यापक पहलुओं के विषय में विस्तृत रूप से बताया है। समाज में महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए समाज की रूढ़िवादी सोच से बाहर आना होगा और अपनी एक पहचान बनानी होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जी ने इस अवसर पर डॉ त्रिवेन्द्र को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि आपका महिलाओं से संबंधित साहित्य महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा जिससे हमारे देश की महिलाएं सुरक्षा एवं रोजगार के प्रति जागरूक होकर देश के विकास में योगदान देंगी और हमारे देश की महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जी ने डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह के महिला सशक्तिकरण पर कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे पहले भी डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने अपनी कृति भारतीय महिलाएं राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास के माध्यम से भारतीय महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।