खबर बरेली से मंडी समिति धर्मकांटा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने 13 से 15 वर्षों से कार्यरत धर्मकांटा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंडी समिति धर्मकांटा कर्मचारी संघ के अतुल अवस्थी , लक्षण , रितेश वर्मा के नेतृत्व में जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से ईमानदारी और निष्ठा से सेवा देने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं है हमारा मानदेय बढ़ाया जाए ।संघ के अनुसार कर्मचारियों की सेवा महज 3,300 रुपये मासिक मानदेय से शुरू हुई थी, जिसे जुलाई 2026 में बढ़ाकर 6,900 रुपये किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान महंगाई में इतनी राशि से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों का इलाज संभव नहीं है।प्रतिनिधिमंडल ने शासन के अनुसार न्यूनतम वेतन लागू करने, ईएसआई व दुर्घटना बीमा का लाभ देने तथा 13-15 वर्षों की सेवा को देखते हुए मंडी समिति/निगम में संविलियन कर सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। कर्मचारियों ने भावुक होकर कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। ज्ञापन देने वाले में विजय कुमार , सचिन यादव , अनिल कुमार , आयुष मिश्रा , अभिनव कुमार शर्मा , आशीष कुमार , रवि कुमार , राम पाल, शिव कुमार सिंह , अजय कुमार सिंह , आकाश आर्य , रितेश कुमार , सुरेन्द्र कुमार , राजकुमार शर्मा , सुनील आदि मौजूद थे।