बरेली से जेवर के लिए पहली उड़ान शुरू, देश-विदेश की एयर कनेक्टिविटी का नया रास्ता खुला

WhatsApp Image 2026-07-01 at 7.51.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली को हवाई संपर्क के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। इंडिगो एयरलाइंस की बरेली-जेवर (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) सीधी कनेक्टिंग फ्लाइट का शुभारंभ हो गया। इस नई सेवा के शुरू होने से बरेली और पूरे रुहेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के माध्यम से देश और विदेश की उड़ानों से जुड़ने में बड़ी सुविधा मिलेगी।बुधवार को इंडिगो की 78 सीटों वाली पहली फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट से बरेली पहुंची। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे बरेली से पहली उड़ान जेवर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने पहली महिला यात्री को बोर्डिंग पास देकर और केक काटकर उड़ान का शुभारंभ किया।इस मौके पर सांसद ने कहा कि यह केवल नई फ्लाइट नहीं, बल्कि बरेली और रुहेलखंड के विकास की नई उड़ान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना के अनुरूप विकसित हो रहे जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधे जुड़ने के बाद बरेली के यात्रियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह में चार दिन संचालित होने वाली यह सेवा व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।पहली यात्री बदायूं निवासी अनामिका सिंह ने इस नई सेवा पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।उधर, बरेली एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य भी तेजी से चल रहा है। करीब 25 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। विस्तार के बाद लंबी हवाई पट्टी और बेहतर सुविधाओं के साथ भविष्य में गुजरात, चेन्नई, जयपुर सहित कई अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होने की संभावना है।नई हवाई सेवा शुरू होने से बरेली अब केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एविएशन हब जेवर से सीधे जुड़कर देश और दुनिया के विस्तृत एयर नेटवर्क का हिस्सा बन गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights