ईंट-पत्थर से कूंचकर मां-बेटे की हत्या

3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। प्रयागराज जनपद में मां और बेटे की निर्मम हत्‍या कर दी गई। शनिवार की रात में वारदात को अंजाम दिया गया। ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है। घटना के समय घर में यही दो लोग थे। रविवार सुबह गांव की एक लड़की दूध लेने आई तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। वारदात के पीछे जमीन का विवाद बताया जाता है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार रात महेंद्र एक बरात में गया था

सरायदीन गांव की रहने वाली धर्मा देवी (55) के तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र जगजीवन अपने परिवार के साथ दूसरे गांव सिकंदरपुर में रहता है। वहीं उसके दो पुत्र सुरेंद्र पासी उर्फ टिडू (22) व सबसे छोटा महेंद्र उसके साथ रहते थे। शनिवार रात महेंद्र एक बरात में चला गया था। घर में धर्मा और सुरेंद्र थे। खाना खाकर दोनों बरामदे में सो रहे थे। देर रात हमलावरों ने दोनों की ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।

दूध देने गई बालिका ने खून से लथपथ देखा शव

रविवार सुबह गांव की एक बालिका धर्मा देवी के यहां गाय का दूध लेने पहुंची तो दोनों की खून से लथपथ शव देख पड़ोस के एक युवक को बताया। वह मौके पर पहुंचा और दोनों की लाश देखकर महेंद्र को फोन कर जानकारी दी। खबर पाकर महेंद्र घर पहुंचा। तब तक वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महेंद्र ने बताया कि पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद था। आशंका है कि उसी ने हत्या की है। पुलिस ने पड़ोसी और उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिन पर संदेह जताया गया है, उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

सोरांव थाना क्षेत्र के सराय दीना गांव में धर्मा देवी पत्नी स्व. राम सजीवन व उनके पुत्र सुरेंद्र की शनिवार देर रात ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। सुबह घटना का पता चलने पर लोग दहल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई है। पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights