मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, 20 जुलाई तक मौका

June 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने हज यात्रा-2027 (1448 हिजरी) के लिए आधिकारिक घोषणा करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तहत आने वाली समिति ने देश भर के इच्छुक और पात्र हजयात्रियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।20 जुलाई तक खुलेगी विंडोजारी अधिसूचना के अनुसार, हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की समय-सीमा 22 जून 2026 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे) तक रहेगी। इच्छुक आवेदक भारतीय हज समिति की आधिकारिक वेबसाइट (www.hajcommittee.gov.in) या ‘HAJ SUVIDHA’ मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
​जुलाई के आखिरी हफ्ते में खुलेगा लॉटरी (कुर्रह)आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन प्रक्रिया यानी ‘कुर्रह’ (लॉटरी) आयोजित की जाएगी। इसमें जिन आवेदकों का चयन अस्थायी रूप से किया जाएगा, उन्हें अग्रिम राशि के रूप में 1,52,300/-रुपये जमा करने होंगे। इस राशि को जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तय की गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शारिक सी. (IAS) ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा में किसी भी प्रकार की ढील या विस्तार संभव नहीं होगा।
​पासपोर्ट 31 दिसंबर 2027 तक होना चाहिए वैधआवेदकों को फॉर्म भरते समय अपने दस्तावेज़ों की केवल स्कैन कॉपी ही अपलोड करनी होगी, फोटो खींचकर अपलोड करने की अनुमति नहीं है। जरूरी दस्तावेज़ों में:मशीन द्वारा पढ़े जाने योग्य भारतीय पासपोर्ट (जो 31.12.2027 तक वैध हो)।सफेद बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट साइज फोटो।बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक।पते का प्रमाण (Address Proof)।​सीट रद्द कराने पर लगेगा भारी जुर्मानाहज समिति ने आवेदकों को पूरी तैयारी और दृढ़ संकल्प के साथ ही आवेदन करने की सलाह दी है। समिति के अनुसार, ऐन वक्त पर सीटरद्द (केंसिलेशन) कराने से परिचालन संबंधी गंभीर मुश्किलें खड़ी होती हैं। इसलिए, सीट रद्द कराने की स्थिति में हज-2027 के नियमानुसार भारी जुर्माना वसूला जाएगा।बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज आवेदन की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। इच्छुक आज़मीन ए हज ऑनलाइन अपना फॉर्म भर सकते है।आवेदन हेतु इन दस्तावेजों की ज़रूरत पढ़ेगी। पासपोर्ट असल स्कैन के लिए,
सफेद बैकग्राउंड का फोटो,बैंक पासबुक, कैंसिल चेक,ब्लड ग्रुप,पेन कार्ड,आधार कार्ड आदि के साथ अपना हज फॉर्म भर सकते है।बरेली हज सेवा समिति पूर्व वर्षो की तरह आज़मीन ए हज को समय समय पर जानकारियां उपलब्ध कराएगी।आज सुभाष नगर की साबरी मस्जिद के इमाम मुफ़्ती ज़ैनुलआब्दीन ने अपना हज का फॉर्म भरवाया।इस मौके पर नजमुल एसआई खान,हाजी सोहेल आफ़ताब,हाजी उवैस खान,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ, हाजी डॉ कासिमुद्दीन आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights