मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरेली छावनी में तीन भव्य एवं अभिनव कार्यक्रम आयोजित

June 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर बरेली छावनी परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. तनु जैन के नेतृत्व, संकल्पना एवं सतत प्रयासों से तीन भव्य एवं नवाचारपूर्ण योग कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। विशेष आकर्षण “चंद्र नमस्कार” की अभिनव अवधारणा रही, जिसे डॉ. तनु जैन ने विकसित किया और जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी तरह का पहला आयोजन माना गया।प्रातःकाल मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, वाईएसएम, अध्यक्ष छावनी परिषद बरेली रहे। इस अवसर पर आयोजित 108 सूर्य नमस्कार चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ₹5100, ₹2100 और ₹1100 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित अभ्यास का आह्वान किया।
दोपहर में कारगिल हॉल में आयोजित विशेष व्याख्यान सत्र में आध्यात्मिक गुरु स्वामी ओमा द ए.के.के. ने “योग फॉर हेल्दी एजिंग” विषय पर प्रेरक विचार रखे। मुख्य अतिथि पुष्पा पाण्डेय, सदस्य महिला राज्य आयोग उत्तर प्रदेश ने योग को महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताया।
संध्या समय श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित “चंद्र नमस्कार” कार्यक्रम सबसे आकर्षक रहा। इसके मुख्य अतिथि विधायक संजीव अग्रवाल थे। इस अनूठी पहल का उद्देश्य योग को भारतीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ते हुए मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और आंतरिक ऊर्जा का विकास करना है।
तीनों कार्यक्रमों में नागरिकों, सैन्य अधिकारियों, विद्यार्थियों, महिला समूहों और सामाजिक संगठनों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। अतिथियों ने डॉ. तनु जैन एवं छावनी परिषद के योग प्रचार-प्रसार के नवाचारपूर्ण प्रयासों की सराहना की। यह आयोजन बरेली छावनी को योग, स्वास्थ्य और नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights