मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

“योग रखता है हमें फिट और जो फिट है वही हिट है” – प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना

June 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योगा फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ आयु के लिए योग)” थीम पर पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनपद के प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योग हमें फिट रखता है और जो फिट है वही हिट है। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वस्थ तन और मन के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है। मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह भारत ने न केवल अपने नागरिकों की बल्कि अन्य देशों की भी सहायता की, उसी तरह योग के माध्यम से भारत ने दुनिया को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि “नॉर्मल हेल्थ प्लस योग = स्वस्थ आयु” है, इसलिए सभी लोगों को नियमित योग अपनाना चाहिए। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक संपूर्ण जीवन पद्धति है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग आज भारत की पहचान बन चुका है और 150 से अधिक देश इसे अपना चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया, जो भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे जीवनशैली बनाना चाहिए। “करें योग, रहें निरोग” केवल नारा नहीं बल्कि जीवन का मूल मंत्र है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि योग का अर्थ जोड़ना होता है और यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि योग करने से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु अवश्य बनेगा और इसमें योग की अहम भूमिका होगी। सभी जनप्रतिनिधियों ने लोगों से नियमित योग करने और स्वस्थ जीवन जीने की अपील की। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन करवाए और उनके लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस परेड ग्राउंड आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने से हुई। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योग दिवस कार्यक्रम का झांसी से सजीव प्रसारण एलईडी वेन के माध्यम से दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा और सराहा।
कार्यक्रम के उपरांत 87 वर्षीय बुजुर्ग योग साधक को सम्मानित किया गया, जिन्होंने नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके साथ ही योग प्रशिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अनेक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुख रूप से दिया गया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक शांति, अनुशासन और सकारात्मक जीवन का मार्ग है। नियमित योग से न केवल बीमारियों से बचाव संभव है बल्कि व्यक्ति अपने जीवन को अधिक ऊर्जावान, संतुलित और स्वस्थ बना सकता है। उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया गया कि वे अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर योग को अपनाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights