मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर BIMT कालेज में हुआ भव्य आयोजन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं,। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर BIMT कॉलेज में शनिवार को उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ योग दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।कार्यक्रम में निदेशक अक्षज रस्तोगी, निदेशक आशीष सिंघल एवं निदेशक विकास अहूजा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में निदेशक अक्षज रस्तोगी ने कहा कि वर्तमान समय में तनावमुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को भी विकसित करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


निदेशक आशीष सिंघल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण कला है, जो मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करती है। वहीं निदेशक विकास अहूजा ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना ने योग सत्र का संचालन करते हुए भृंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया तथा उपस्थित सभी लोगों को उनका अभ्यास कराया। इसके अलावा अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम की विधियां भी विस्तार से समझाई गईं। योगाभ्यास के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights