मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुमारतनय वैश्य समाज का भव्य योग शिविर, सैकड़ों योग प्रेमियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

June 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुमारतनय वैश्य समाज, बदायूं द्वारा एक दिवसीय योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य देव भगवान कुमार कार्तिकेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समाज के संरक्षक मणिकांत वैश्य एवं सभा अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से योग शिविर का उद्घाटन कर सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योगाचार्य सचिन भारद्वाज ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए विभिन्न आसनों को करने की सही तकनीक तथा उनसे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योग प्रशिक्षक ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में सभा अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रकाश गुप्ता, मंत्री संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष किशोर वैश्य, युवा संगठन अध्यक्ष पल्लव वैश्य एवं महिला संगठन अध्यक्ष पूनम गुप्ता शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त रेखा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, राधा गुप्ता, अनीता गुप्ता, ऋतु गुप्ता, मंजू, स्वाति, सुनील वैश्य, नवीन गुप्ता, अनुराग वैश्य, हिमांशु, त्रिगुण, विशाल, गोविंद, क्षितिज, कलरव सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने सहभागिता की।
योग शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights