अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले बदायूँ पुलिस लाइन में योग सप्ताह का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-06-18 at 4.48.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जनपद में उत्साह चरम पर है। “हर घर योग-घर घर योग” के संदेश के साथ बदायूँ पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तथा वामा सारथी अध्यक्षा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस विशेष योग शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और रिक्रूट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि परिवार के राज्य समिति सदस्य सचिन भारद्वाज ने प्रतिभागियों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर चुका है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी आधार है।
सचिन भारद्वाज ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने में योगऋषि स्वामी रामदेव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति के विचार सकारात्मक बने रहते हैं और वह अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए योग विशेष रूप से आवश्यक है, क्योंकि यह उन्हें तनाव और नकारात्मकता से दूर रखकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है।योग सप्ताह के दौरान पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी एवं रिक्रूट्स ने पूरे उत्साह और मनोयोग के साथ योग क्रियाओं में सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights