मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सेवा, संस्कार, सुशासन व सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण: विकास प्रदर्शनी में गूंजा सरकार का रिपोर्ट कार्ड

June 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत DIET परिसर में विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान को जनता के प्रति समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान का सशक्त एवं संपन्न होना ही देश की खुशहाली का प्रमुख संकेत है। प्रभारी मंत्री ने सभी को नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आवास की चाबी, लैपटॉप, सिलाई मशीन, स्मार्टफोन एवं अनुदानित बीज वितरित किए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ा है और 30 से अधिक देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया है, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश में स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता आई है और स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य एवं समृद्धि दोनों सुनिश्चित होते हैं।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने शौचालय निर्माण, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लाभार्थियों तक सीधा लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं में बड़ी राहत मिली है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


बिचौलिया प्रथा समाप्त, डीबीटी से सीधे खाते में पहुंच रहा लाभभाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाते हुए बिचौलिया प्रथा को समाप्त किया है। उन्होंने बताया कि जनधन योजना के अंतर्गत करोड़ों बैंक खाते खोले गए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं के खाते शामिल हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को बिना किसी कटौती के सीधे 6000 रुपये वार्षिक सहायता दी जा रही है। पहले जहां लाभार्थी तक राशि कम पहुंचती थी, वहीं अब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पूरी राशि सीधे खाते में पहुंच रही है।ग्रामों से होकर गुजरता है देश की खुशहाली का मार्ग: विधायकसदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांव और किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और ग्रामीण समृद्धि से ही राष्ट्रीय विकास संभव है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश आज विभिन्न योजनाओं में देश में अग्रणी है और भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है।अंतिम पंक्ति तक पहुंच रही योजनाएं: दातागंज विधायकदातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” के सिद्धांत पर कार्य हो रहा है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की। इस दौरान नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारी, किसान एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights