मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न गतिविधियां हुई

June 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा राजमहल गार्डन में आयोजित “मेरी सुरक्षा, मेरे हाथों” सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।आज के कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल पतिराम कांस्टेबल,कुलदीप, महिला कांस्टेबल आरती वर्मा, तनु, वंशिका एवं वर्षा भी मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने बालिकाओं एवं बच्चों को विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए समाज में पुलिस की भूमिका, महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षक अजय पाल सर द्वारा प्रतिभागियों को आउटसाइड ब्लॉक, डाउन ब्लॉक, क्रॉस ब्लॉक सहित कई महत्वपूर्ण आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने इन तकनीकों का अभ्यास कर आत्मरक्षा के गुर सीखे और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई।संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने मुख्य अतिथि एवं पुलिस टीम का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर बालिकाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस एवं आत्मनिर्भरता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाते हैं।शिविर में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं महिलाओं ने सहभागिता की। यह निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 22 जून 2026 तक संचालित रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की विभिन्न प्रभावी तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights