मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में NEET UG-2026 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुई अहम बैठक

June 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आगामी NEET UG EXAM-2026 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज अटल विहारी वाजपेयी सभागार कक्ष, कलेक्ट्रेट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा की गई। इस दौरान जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी (सीओ) एवं संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रों पर कड़ी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आपूर्ति एवं नकल रोकने हेतु प्रभावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बढ़ाते हुए शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर एडीएम-ई अरुण कुमार सहित संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य एवं व्यवस्थापक भी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights