मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केंद्र की 12 वर्षों की उपलब्धियों की चार दिवसीय प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन

June 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बुधवार को डायट परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जे.के. सक्सेना एवं जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया और इसकी प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है तथा बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
केंद्र व प्रदेश की योजनाओं की झलक, जनसामान्य के लिए उपयोगी मंचप्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अत्यंत आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इनमें प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, महिला सशक्तिकरण योजनाएं तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।इसी प्रकार राज्य सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अनेक लाभार्थीपरक योजनाओं को भी प्रभावी रूप से दर्शाया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी को किसानों, युवाओं, महिलाओं, अधिकारियों एवं आमजन ने काफी सराहा।सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत
प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर इस अवसर को यादगार बनाया। इससे पूर्व डायट परिसर आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
प्रदर्शनी आगामी 20 जून तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, किसान एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights