मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में ऑनलाइन योग कार्यशाला के सातवें दिन इम्युनिटी बढ़ाने पर दिया जोर

June 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।मदर एथीना स्कूल में चल रही ऑनलाइन योग कार्यशाला के सातवें दिन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के महत्त्वपूर्ण उपाय सिखाए गए। इस सत्र के दौरान योग प्रशिक्षिका निधि सक्सेना ने बताया कि दैनिक जीवन में प्राणायाम और विशिष्ट योगासनों को शामिल करके हम अपने इम्युनिटी सिस्टम को प्राकृतिक रूप से बेहतर कर सकते हैं। कार्यशाला में कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका प्राणायाम का विशेष अभ्यास कराया गया, जो श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाने और शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में सहायक हैं। इसके साथ ही इम्युनिटी को दुरूस्त रखने के लिए ध्यान और संतुलित आहार के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने अपना संदेश साझा करते हुए कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आज के समय में जब हमें विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तब हमारे शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है। योग और प्राणायाम केवल शारीरिक व्यायाम नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आंतरिक शक्ति और इम्युनिटी को बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। अतएव इसकी जानकारी हमारे विद्यार्थियों को होना अत्यंत आवश्यक है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights