बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस डायल-112 सेवा की 04 नई टू-व्हीलर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि नई टू-व्हीलर गाड़ियों के पुलिस बेड़े में शामिल होने से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय में और तेजी आएगी, जिससे आम नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संकरी गलियों में यह वाहन विशेष रूप से प्रभावी साबित होंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।