बदायूँ के डीपीएस स्कूल ने रचा इतिहास, कक्षा 12 में तीन जिला टॉपर देकर लहराया सफलता का परचम

WhatsApp Image 2026-05-13 at 6.46.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल, बदायूं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर शिक्षा जगत में नया इतिहास रच दिया। कक्षा 10 में जोनल टॉपर देने के बाद अब कक्षा 12 के परिणामों में भी विद्यालय ने सफलता का परचम लहराते हुए एक साथ तीन जिला टॉपर देकर पूरे जनपद में अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को मजबूत किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।विद्यालय की छात्रा ज्योतिका सक्सेना ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं आदित्य भल्ला और शुभ सपड़ा ने भी 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर के रूप में विद्यालय का नाम रोशन किया। तीनों विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता ने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया।इसके अलावा विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

योगिता ने 97.2 प्रतिशत, सिद्धि राठौर ने 97 प्रतिशत, शुभ साहू एवं अनिका गुप्ता ने 95.4 प्रतिशत, सारांश ने 95 प्रतिशत, अंशी मिश्रा ने 94.8 प्रतिशत, संयम मिश्रा ने 94.6 प्रतिशत, अविका वैश्य ने 93.4 प्रतिशत, लविश मेंदीरत्ता ने 93.2 प्रतिशत, उत्कर्ष बघेल एवं नियाली ने 91 प्रतिशत तथा प्राची भारद्वाज ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।विद्यालय के डायरेक्टर विवेक भारती, डायरेक्टर हरप्रीत सिंह तथा मैनेजर ज्योति सक्सेना ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। विद्यालय की इस शानदार सफलता से पूरे बदायूं जनपद में उत्साह और गर्व का वातावरण बना हुआ है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights