जीलाॅट पब्लिक स्कूल के सीबीएसई इंटरमीडिएट में रूद्र देव ने विद्यालय में किया टॉप

WhatsApp Image 2026-05-13 at 4.25.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर के अलापुर रोड स्थित जीलाॅट पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र रूद्र देव ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं लतिका चौधरी ने द्वितीय तथा अबू बकर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, विद्यालय में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। विद्यालय प्रशासन ने मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि को अनुशासन, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति लता ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षिक सफलता ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना भी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रधानाचार्या ने टॉपर विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने पूरे वर्ष मेहनत और लगन के साथ अध्ययन किया, जिसका परिणाम आज सामने आया है।विद्यालय की प्रबंधक सोनाली सचदेवा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी सफलता की खुशी साझा की। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights