मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन की बैठक संपन्न, संजीव अवतार अग्रवाल बने मंडल उपाध्यक्ष

May 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील बंसल एवं महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में सर्राफा व्यापारी संजीव अवतार अग्रवाल को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को हर व्यापारी तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के अंतर्गत व्यापारियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना न खरीदने की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि लोग एक वर्ष तक सोना खरीदने के बजाय अन्य क्षेत्रों में निवेश करेंगे तो इससे देश की आर्थिक तरक्की को गति मिलेगी।मंडल अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि सर्राफा व्यापारी ग्राहकों को प्रधानमंत्री की अपील का सही अर्थ समझाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस विषय को गलत तरीके से प्रस्तुत कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि सर्राफा व्यापारी सदैव देशहित में कार्य करता आया है और आगे भी करता रहेगा।महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही संगठन का संविधान तैयार कर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। महानगर प्रभारी अमित वर्मा ने बताया कि सर्राफा व्यापारियों को एकजुट कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि हर व्यापारी को संगठन से जोड़कर जल्द ही प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष असित रस्तोगी ने कहा कि संगठन में युवा पीढ़ी की सक्रिय के कारण व्यापारियों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।बैठक में जिला महामंत्री दयाशंकर वर्मा, वरिष्ठ मंत्री विवेक अग्रवाल, मंडल महामंत्री विशाल रस्तोगी, महानगर महामंत्री राहुल रस्तोगी, नाना मराठा, सरजेराव पाटील, जिला उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights