131 महीने से जारी सेवा का संकल्प: पंजाबी महासभा ने पेंशन व लंगर में की नई घोषणाएं

WhatsApp Image 2026-05-01 at 5.31.46 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के मंत्र को आत्मसात करते हुए पंजाबी महासभा बीते एक दशक से अधिक समय से समाज सेवा की मिसाल पेश कर रही है। इसी क्रम में श्री बांके बिहारी मंदिर के योगा हॉल में मासिक पेंशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।संस्था द्वारा विगत 131 महीनों से लगातार संचालित विधवा पेंशन योजना के तहत पात्र महिलाओं को नियमित सहयोग दिया जा रहा है। यह पहल न केवल आर्थिक सहायता है, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के प्रति सम्मान और सहारा भी है।कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष संजय आनंद ने सेवा कार्यों को और विस्तार देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा अब तक 900 से अधिक लंगर आयोजित किए जा चुके हैं। अब लंगर में पूरी-आलू के साथ जलेबी का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अध्यक्ष द्वारा ली गई है।इसके अलावा संस्था अब तक 93 निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग कर चुकी है। आगे भी इस कार्य को जारी रखते हुए पात्र परिवारों को सरकारी योजना के तहत मिलने वाली ₹20,000 की सहायता दिलाने में मार्गदर्शन किया जाएगा।अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा कि महासभा का उद्देश्य केवल दान देना नहीं, बल्कि यह संदेश देना है कि समाज का कोई भी वर्ग अकेला नहीं है। जब तक सामर्थ्य है, सेवा का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।कार्यक्रम में देवराज चंदोक, नमित गुलाटी, संजीव आनंद, संजीव गुलाटी, अमित अरोड़ा, केवल किशन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights