श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती ब्रज प्रदेश के प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का समापन
बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के प्रधानाचार्यों का त्रिदिवसीय प्रधानाचार्य सम्मेलन, कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक का समापन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ. इस सम्मेलन में विभिन्न सत्रों में शिशु शिक्षा पद्धति, संकल्पना उद्देश्य, संघटनात्मक स्थिति एवं स्वरूप शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाएं, 14 क्रियाकलाप सप्तशक्ति कार्यक्रम का परिणाम, संस्कृति बोध परियोजना की सभी प्रतियोगिता, खेलकूद, शारीरिक, व्यायाम,योग, समता प्रतियोगिता,वैदिक गणित,विज्ञान मेला, वार्षिकोत्सव,अभिभावक सम्मेलन एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नगरों एवं ग्रामों में सज्जन शक्ति का जागरण, प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का प्रयोग, भारतीय ज्ञान परंपरा, संत प्रवचन, पंच परिवर्तन, पूर्व छात्र परिषद, विद्वत परिषद, कार्यालय प्रबंधन जैसे विषयों पर गंभीर चिंतन मनन कर अपने-अपने विद्यालयों में व्यवस्थाओं को अपना कर समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करने की चर्चा की गई.वंदना सत्र का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष विद्या भारती ब्रज प्रदेश के संगठन मंत्री हरिशंकर, भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह,शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर सरस्वती वंदना का शुभारंभ किया.मुख्य वक्ता विद्या भारती के प्रदेश संगठन मंत्री हरिशंकर ने कहा- विद्या भारती की रीति -नीति परंपराओं एवं योजना का केंद्र बिंदु है प्रधानाचार्य. विद्या भारती का लक्ष्य भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है जो समाज में भारतीय संस्कृति के मान बिंदुओं, सामाजिक समरसता, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं पंच परिवर्तन के माध्यम से नगरों एवं ग्रामों में सज्जन शक्ति का जागरण कर भारत माता को विश्व गुरु के उच्चासन पर आसीन कर सके.विभिन्न सत्रों में यशवीर सिंह, होडिल सिंह, महेंद्र सिंह, मंजरी सिंह, अंकुर अग्रवाल, दयाल शर्मा, रामकिशोर श्रीवास्तव, रविकांत चावला, सुनील कुमार सिंह, राजहंस शर्मा, सुनील कुमार सिंह पुंडीर, सुरेंद्र कुमार गोला ने अपने-अपने विषय को प्रधानाचार्यों के सम्मुख रखा. संचालन सुरेंद्र कुमार गोला ने किया. अतिथि परिचय ओमकार गंगवार ने कराया.
इस मौके पर सुनील कुमार गुप्ता( अध्यक्ष शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश) ओमप्रकाश वैश्य, अमृतपाल सिंह, निदेशक कालिका प्रसाद गंगवार, प्रभारी प्रधानाचार्य कमलेश कुमार गोला, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर एवं ब्रज प्रांत के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे.















































































