व्यापारी लूटकांड पर उबाल: दवा विक्रेताओं व व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
बदायूँ। शहर में 28 अप्रैल की रात हुसैनी गली में हुए होलसेल दवा व्यापारी से लूटकांड के विरोध में शुक्रवार को मढ़ई चौक और सर्राफा बाजार के दवा विक्रेताओं एवं अन्य व्यापारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता और जिला पुलिस प्रशासन (एसएसपी कार्यालय) को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।लूटकांड से व्यापारी वर्ग में भय का माहौलव्यापारियों का कहना है कि 28 अप्रैल की रात करीब 10 बजे अंशुमान गुप्ता, जो अंशु इंटरप्राइजेज के संचालक हैं, अपने प्रतिष्ठान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हुसैनी गली में दो अज्ञात व्यक्तियों ने स्कूटी से टक्कर मारकर उनके पास मौजूद बैग छीन लिया। बैग में 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी और जरूरी कागजात थे। इस घटना के बाद से पूरे व्यापारी वर्ग में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।विधायक से लगाई न्याय की गुहारविरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता से मुलाकात कर मामले को गंभीरता से उठाने की अपील की। व्यापारियों ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस घटना को लेकर सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। विधायक से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कराने और सख्त सजा दिलाने की मांग की गई।पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांगव्यापारी प्रतिनिधियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर भी ज्ञापन सौंपा और पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगा।इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान अंशुमान गुप्ता के साथ मुकेश, विजय, पल्लव, मनोज, संदीप, किशोर, अंकित, विनय, श्याम, उमेन्द्र पाल, टीटू भाई, सागर सहित बड़ी संख्या में दवा विक्रेता और बाजार के व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर इस लूटकांड के खिलाफ आवाज उठाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।















































































