मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चैम्बर ऑफ काॅमर्स के राजीव शिंघल अध्यक्ष व शरद अग्रवाल बने निर्विरोध सचिव

May 1, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सैन्ट्रल यू पी चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन में वर्ष 2026- 2027 की नयी कार्यकारिणी के चुनाव में राजीव शिंघल अध्यक्ष व शरद अग्रवाल सचिव निर्विरोध बने। अध्यक्ष ने इसी वर्ष सभी के सहयोग से चेंबर के लिए भूमि खरीद का भी भरोसा दिलाया। होटल द मैनोर में हुए कार्यक्रम में अल्पित अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं चुनाव अधिकारी व संस्था के पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु आये हुए सभी नामांकनों के बारे में अवगत कराया। सभी नामांकनों में सें चुनाव अधिकारी अभिनव अग्रवाल ने 17 कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की। कुछ सदस्यों नें स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की। चुने गये सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने तत्कालीन अध्यक्ष राजीव शिंघल को वर्ष 2026- 2027 के लिए पुनः निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना। उपाध्यक्ष पद के लिए एस के सिंह, सचिव शरद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संयुक्त सचिव अभिनव कटरू एवं सी ए क्षितिज टंडन को निर्विरोध चुना गया। 11 कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सर्वश्री पुनीत सक्सेना, अमित अग्रवाल, तुषार गोयल, अजय शुक्ला, संदीप टंडन, मुनीश मित्तल, आलोक गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रशांत गोयल, रोशन अग्रवाल व संदीप टण्डन चुने गये।
पुनः निर्वाचित अध्यक्ष राजीव शिंघल ने पूर्व अध्यक्षों व सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गत वर्ष संस्था ने विभिन्न प्रकार के सेमिनार, क्रिकेट मैच, रक्तदान शिविर व दीपावली एवं होली जैसे त्योहारों पर कार्यक्रम किए थे। साथ ही संस्था की लेडीज विंग द्वारा भी विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम हुए ।नवनिर्वाचित सचिव शरद अग्रवाल ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि चैम्बर को और अधिक ऊँचाइयों पर ले जाना है। इसके लिए उन्होने सदस्यों को उद्योग एवं व्यापार से जुडी नई सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। कार्यकारिणी सभा में कुछ नये सदस्यों को सदस्यता भी ग्रहण करायी गई।निवर्तमान सचिव अल्पित अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिल रही है।अंत में सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को माला पहनाई। कार्यक्रम में विमल रेवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष डॉ केशव कुमार अग्रवाल, विनोद ग्रोवर, राजेश गुप्ता, अशोक गोयल, अरुण बाधवानी, राजेश तनेजा, अनूप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पीयूष कुमार अग्रवाल, पवन मित्तल, सुनीत मूना, शेखर अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह आदि ने भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights