मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हुए 08 रेल कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी

April 30, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इज्जतनगर मंडल पर माह अप्रैल में सेवानिवृत्त हुए 08 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज प्रदान किए तथा सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आगे सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से इन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आप रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं। अपने जीवन भर की कमाई पूँजी को सोच-समझकर ही कहीं पर निवेश करें। आपलोगों की कार्यशैली रेल कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।सभा कक्ष में उपस्थित सभी २ााखा अधिकारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत के बाद अपने तन, मन एवं धन को विशेष ध्यान देने की जरुरत है तथा उन्होंने अपने-अपने सुझावों के द्वारा बताया कि भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए रेल प्रशासन का द्वार आप लोगों के लिए सदैव खुला है। अपने जीवन भर की कमाई पूँजी को साइबर अपराधियों से बचा कर रखे। किसी के साथ अपना बैंक अकाउंट का ओ.टी.पी. २ोयर न करें। आप अपनी पूँजी एवं स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहे एवं रेलवे से जुड़े रहे।मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आनन्द कुमार ने बताया कि इस माह में सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों में सर्वश्री बुद्ध सेन भगत, ट्रैक मेंटेनर-।/पीवे/लालकुआं; रामऔतार, ट्रैक मेंटेनर-।।/पीवे/फतेहगढ़;
किशोरी सिंह, ट्रैक मेंटेनर-।/पीवे/पीलीभीत; राजेन्द्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक/इज्जतनगर; अजय कुमार, ड्रेसर/मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर; रमेश सिंह, मुख्य लोको निरीक्षक/पीलीभीत; ललित नारायण मिश्रा, मुख्य लोको निरीक्षक/काठगोदाम एवं अयाज अली खान, वरिष्ठ टेक्नीशियन/बरेली सिटी आदि २ाामिल हैं।मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल पर एक नयी पहल की शुरुआत की गई है। जिसमें सेवानिवृत्ति के कारण हो रही रिक्तियों पर उसी तिथि को प्रस्तावित कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाती है। इस माह में भी कुछ कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया। जिसमें श्री हर्वेश कुमार/ड्रेसर/मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर को पदोन्नति प्रदान की गई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू.एस. नाग, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सतेन्द्र यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) उमेश चन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-। विनोद कुमार वर्मा, मंडल वित्त प्रबंधक बी.एस.पवार, सहायक कार्मिक अधिकारी बबलू सहित सभी २ााखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights