बदायूं । जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर,जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में प्रातः 5:00 बजे तीन छोटी गाड़ियों से प्रांतीय आवाह्न पर विधानसभा घेरो कार्यक्रम में भाग लेने हेतु लखनऊ पहुंचे लखनऊ पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव माननीय अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर जी प्रदीप नरवाल के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी वहां पर गिरफ्तार होने के बाद इको गार्डन लखनऊ में रखा गया एवं सायं या 4:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया। बदायूं से कार्यक्रम में भाग लेने वाले श्रीमती उपासना सिंह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी,सुरेश राठौर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी , नरेश पाल शर्मा,उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मुन्नालाल पाल,धर्मेंद्र कुमार,नदीम जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव विनोद यादव,रमेश पाल , शराफत हुसैन, श्याम कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे ।