बरेली। श्री राम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी, बरेली के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16–17 फरवरी 2026 को “सीएडी प्रिंटिंग का परिचय” विषय पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला के संकाय समन्वयक डॉ. सत्य देव एवं डॉ. पुष्पेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एमओसी साक्षी तिवारी ने अतिथियों व प्रतिभागियों के स्वागत से किया। विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्य बताए, जबकि प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने इंडस्ट्री 4.0 में 3डी प्रिंटिंग की भूमिका पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आशीष कुमार ने दिया। कार्यक्रम में उप-प्राचार्या डॉ. ऋतु सिंह, आईआईसी संयोजक इंजी. आशीष अग्रवाल सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। पहले दिन प्रतिभागियों को औद्योगिक क्रांतियों और 3डी प्रिंटिंग के विकास पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा टिंकरिंग लैब में डॉ. प्रदीप कुमार यादव के साथ प्रायोगिक सत्र आयोजित हुए। दूसरे दिन उन्नत मॉडलिंग अभ्यास व लाइव डेमो के माध्यम से 3डी प्रिंटिंग के सिद्धांत और अनुप्रयोग समझाए गए। समापन ऑनलाइन क्विज, चर्चा व फीडबैक सत्र के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यशाला सफल रही और प्रतिभागियों के एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग संबंधी ज्ञान व व्यावहारिक कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। विभाग ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों व प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।