सरस्वती विहार कालोनी में लग रहे मोबाइल टावर पर रोक लगाने की मांग

WhatsApp Image 2026-02-16 at 4.21.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सरस्वती विहार कॉलोनी, वार्ड नम्बर 17 के निवासियों ने आवासीय भूखंड पर प्रस्तावित मोबाइल टावर स्थापना का विरोध करते हुए मंगलवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसीएम द्वितीय को शिकायती पत्र सौंपा और तत्काल मोबाइल टावर पर रोक लगाने व जांच कराने की मांग की। शिकायतकर्ता रजनीश कुमार, कुसुम लता, मुकेश पाल सिंह, राकेश चंद, चंद्रप्रकाश, बाबूराम सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने बताया कि संबंधित प्लॉट मूल रूप से आवासीय उपयोग के लिए खरीदा गया था, लेकिन अब उस पर व्यावसायिक उद्देश्य से मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि बिना भूमि उपयोग परिवर्तन और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ऐसा निर्माण नियमों के विरुद्ध है तथा मास्टर प्लान व स्थानीय निकाय प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होता है। निवासियों ने यह भी बताया कि कॉलोनी में पहले से करीब 100 मीटर के दायरे में एक टावर मौजूद है, ऐसे में दूसरा टावर लगने से स्वास्थ्य, सुरक्षा और संरचनात्मक जोखिम को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित मोबाइल टावर को तत्काल रुकवाया जाए, भूमि उपयोग व अनुमति की विधिक जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार का निर्माण न होने दिया जाए। शिकायत करने बालों में आकाश कुमारी, राजेश गंगवार, राजेश पटेल पार्षद प्रतिनिधि, राजेंद्र पाल सिंह , ममता गुप्ता , उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights