बरेली। आकाशवाणी केन्द्र में एक मुलाक़ात के तहत श्रोताओं ने पहुंचकर भ्रमण किया साथ ही केंद्र से प्रसारित गुणवत्तापरक कार्यक्रमों की खूब प्रशंसा करी। इस दौरान उद्घोषकों एवं कार्यक्रम प्रमुख को प्रतीक चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। सिंधौली मीरगंज और करूला मुरादाबाद से आए श्रोताओं ने आकाशवाणी केंद्र बरेली में एक मुलाकात के तहत आकाशवाणी केन्द्र परिसर का भ्रमण किया साथ ही कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव, उद्घोषकों, प्रसारक सहायकों से मुलाकात की और आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रमों की खूब चर्चा करी। इस अवसर पर उन्होंने उद्घोषकों एवं कार्यक्रम प्रमुख को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किये। रेडियो की आवाज के दीवाने रेडियो श्रोता सिंधौली मीरगंज बरेली से आए ज़ीशान वारसी ने कहा कि वह अन्य केंद्रों से प्रसारित कार्यक्रम भी सुनते हैं लेकिन आकाशवाणी बरेली केंद्र से प्रसारित कार्यक्रमों की गुणवत्ता में बेहतर निखार आया है। करुला मुरादाबाद से आए श्रोता अय्यूब खांन ने कहा कि कार्यक्रम मुझे याद है ज़रा ज़रा, श्रोता मंच, आपकी पसंद, अनुरोध गीत वास्तव में प्रशंसा के काबिल हैं। कार्यक्रमों को तैयार करने में की गई कड़ी मेहनत साफ नजर आती है। कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आकाशवाणी केंद्र की पूरी टीम श्रोताओं तक बेहतर कार्यक्रम पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है और समय समय पर श्रोताओं का फीडबैक प्राप्त करती रहती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिशासी गौरव सक्सेना, उद्घोषक देवेंद्र रावत, प्रदीप मिश्रा, अमृता सिंह, आदि ने भी अपने विचार रखे।